तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव का ट्रेलर रिलीज

'तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. फिल्म में प्रद्युमन सिंह ओसामा बिन लादेन के गेट अप में नजर आ रहे हैं.

Advertisement
फिल्म 'तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव' फिल्म 'तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव'

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

डायरेक्टर अभिषेक शर्मा की फिल्म 'तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव' का ट्रेलर ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलेरिटी बटोर रहा है. यह फिल्म साल 2010 में आई फिल्म 'तेरे बिन लादेन' की याद तो दिलाती ही है, साथ ही इस फिल्म का लादेन पंजाबी लहजे में बात करता हुआ काफी मजाकिया भी लगता है. इस ट्रेलर के साथ एंकर और एक्टर मनीष पॉल की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है.

Advertisement

इस फिल्म के पहले पार्ट में को असली साबित करने में लगे हुए थे. इस बार फिल्म के दूसरे पार्ट में मनीष पॉल एक डायरेक्टर का रोल कर रहे हैं जो नकली ओसामा बिन लादेन को लेकर एक मूवी बनाते नजर आएंगे.

इस हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे इंटरनेट और सोशल मीडिया पर ऑडियंस बेहद पसंद कर रही है. वैसे सूत्रों की मानें तो इस फिल्म का पिछले पार्ट की कहानी से कोई लेना देना नहीं है.

यह फिल्म एक ऐसे बॉलीवुड डायरेक्टर पर आधारित है जिसे सीआईए की तरफ से फिल्म बनाने का काम दिया जाता है. कैसे यह आइडिया एक पाकिस्तानी समूह द्वारा चुरा लिया जाता है और फिर कहानी में क्या ट्विस्ट आता है यह तो फिल्म देखने पर ही पता चलेगा.

देखें ट्रेलर...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »