दोस्ताना 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे तब्बू के भांजे फतेह रंधावा? चर्चा में नाम

दोस्ताना 2 में जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म की दो लीड कास्ट का नाम सामने आने के बाद दर्शकों को तीसरी स्टारकास्ट का नाम जानने का बेसब्री से इंतजार है.

Advertisement
तब्बू और उऩके भांजे फतेह रंधावा तब्बू और उऩके भांजे फतेह रंधावा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

फिल्म दोस्ताना के हिट होने के बाद अब दोस्ताना का सीक्वल बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. दोस्ताना 2 में जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म की दो लीड कास्ट का नाम सामने आने के बाद दर्शकों को तीसरी स्टारकास्ट का नाम जानने का बेसब्री से इंतजार था. लेकिन अब नई रिपोर्ट्स की मानें तो दोस्ताना 2 में सेकेंड मेल लीड में एक्ट्रेस तब्बू के भांजे फतेह रंधावा का नाम फाइनल हुआ है.

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो फतेह रंधावा फिल्म दोस्ताना 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं. बता दें कि फतेह रंधावा, विंदू दारा सिंह और उनकी पहली पत्नी फराह नाज के बेटे हैं. हालांकि, अब फराह और विंदू दारा सिंह का एक दूसरे से तलाक हो चुका है और दोनों अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं. फराह से तलाक के बाद विंदू ने डीना उमारोवा से शादी की थी.

विंदू दारा सिंह से जब इंटरव्यू में उनके बेटे के फिल्मों में आने के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा फिल्मों में हीरो बनने के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें लगता था कि उनके परिवार में सिर्फ उन्हें ही एक्टिंग आती है, लेकिन जब उन्होंने अपने बेटे को परफॉर्म करते देखा तो वो दंग रह गए. विंदू दारा सिंह ने बताया कि फतेह सिर्फ 19 साल के हैं और वो अपना हर काम पूरी शिद्दत से पूरा करते हैं.

Advertisement

बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें थीं कि फिल्म दोस्ताना 2 में जाह्नवी और कार्तिक के साथ लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे. लेकिन अब नई रिपोर्ट्स की मानें तो दोस्ताना 2 के लिए फिल्म के मेकर्स ने फतेह रंधावा का नाम फाइनल कर लिया है. 2020 में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »