'तारे जमीं पर' का स्टार हुआ बड़ा, लव स्टोरी में करेगा काम

फिल्‍म 'तारे जमीं पर' के में नन्‍हें ईशान का किरदार निभाने वाले दर्शील सफारी अब बड़े हो गए हैं और जल्‍द ही एक लव स्टाेरी फिल्म में नजर आने वाले हैं.

Advertisement
दर्शील सफारी दर्शील सफारी

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

साल 2007 की सबसे चर्चित फिल्म 'तारे जमीं पर' से पॉपुलर हुए एक्टर दर्शील सफारी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. इस फिल्म का नाम 'क्विकी' है, यह एक टीनऐज लव स्टोरी होगी.

की इस नई फिल्‍म का पोस्‍टर ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया.

फिल्म का निर्देशन करेंगे प्रदीप अतलुरी, जबकि प्रोड्यूस करेंगे टोनी डिसूजा, अमुल विकास मोहन और नितिन उपाध्याय. फिल्म की फीमेल लीड का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है.

Advertisement


फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, 'बफरिंग, नो सफरिंग. इसके अलावा यह कहानी सच्ची भावनाओं पर आधारित है.' पोस्टर के बैकग्राउण्ड बहुत से शब्द लिखे हुए दिखाई दे रहे हैं.

बता दें, के बाद दर्शील 'बम बम बोले' और 'Zokkomon' जैसी फिल्मों में नजर आए थे. गौरतलब है कि फिल्म 'तारे जमीं पर' के लिए दर्शील को फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement