रणवीर सिंह के गाने 'आंख मारे' पर सुष्मिता सेन का डांस धमाल, देखें Video

वेब सीरीज आर्या के साथ सुष्मिता लगभग 10 सालों के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं. अब सुष्मिता सेन ने आर्या के सेट्स से एक BTS वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में सुष्मिता सेन अपने क्रू के रणवीर सिंह के आंख मारे पर थिरकती नजर आ रही हैं.

Advertisement
सुष्मिता सेन सुष्मिता सेन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2020,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

सुष्मिता सेन जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं और इसके लिए बेहद उत्साहित भी हैं. सुष्मिता, हॉटस्टार की ओरिजिनल सीरीज आर्या में नजर आने वाली हैं. इसे लेकर वे काफी समय से सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रही हैं. अब सुष्मिता ने आर्या के सेट्स से एक BTS वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में सुष्मिता सेन अपने क्रू के लोगों के साथ डांस कर रही हैं.

Advertisement

इस वीडियो में रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिम्बा का हिट गाना आंख मारे बज रहा है. लॉकडाउन से पहले इस शो की शूटिंग राजस्थान में हो रही थी और वहीं पर लगे सेट का ये वीडियो है. वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा, 'संदीप मोदी से आपकी पहचान करवाते हैं. ये हैं बेहतरीन डायरेक्टर हैं, जो पूरा दिन शूट पर हमें नचाते थे और फिर पैकअप के बाद हम इन्हें नचाते थे. और भाई, क्या डांस करते हैं ये!'

थ्रिलर सीरीज से कर रही हैं वेब डेब्यू

बता दें कि थ्रिलर वेब सीरीज आर्या में सुष्मिता सेन, आर्या नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं. आर्या अपने पति और बच्चों के साथ रहती है और उसे नहीं पता कि उसका पति ड्रग्स का कारोबार करता है, जो कि गैरकानूनी है. आर्या अपना सारा समय परिवार को देने वाली महिला है. ऐसे में जब उसके पति पर अटैक होता है तब उसे सच्चाई के बारे में पता चलता है, जिसके बाद आर्या को सिचुएशन को अपने हाथ में लेना पड़ता है.

Advertisement

इस सीरीज में सुष्मिता सेन के साथ चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर, नामित दास संग अन्य एक्टर्स नजर आने वाले हैं. इसे सोनम कपूर की फिल्म नीरजा के डायरेक्टर राम माधवानी ने बनाया है. आर्या, 19 जून से डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम करना शुरू करेगी. आर्या के साथ सुष्मिता लगभग 10 सालों के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement