पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' के स्पेशल इफेक्ट्स ने हॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था. उसके बाद से ही लोग ये पूछ रहे थे कि 'आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'
अब फिल्म के सीक्वल की जोर शोर से चल रही है. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ऑफिशियल लोगो रिलीज किया है, जिसमें टैगलाइन दी गई है, 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'
फिल्म के डायरेक्टर एस.एस. राजमौली ने बताया, 'हम दिसंबर तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेेंगे. कुछ सीन और दो गानों की शूटिंग अभी बाकी है. फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी.'
First look of Baahubali 2 the conclusion will be out on 22nd oct, a day before Prabhas' birthday
— rajamouli ss (@ssrajamouli)राजमौली ने ट्वीट कर ये भी बताया कि 'बाहुबली 2' का फर्स्ट लुक 22 अक्टूबर को के बर्थडे से एक दिन पहले रिलीज किया जाएगा. फिल्म में , राणा डग्गुबत्ती, और अनुष्का शेट्टी जैसे सितारे हैं. 'बाहुबली' ने दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
स्वाति पांडे