विशेष विमान से श्रीदेवी की अस्थियां लेकर आए बोनी कपूर, आज रामेश्वरम में विसर्जन

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन शनिवार को रामेश्वरम में किया जाएगा. उनकी अस्थियां लेकर पति बोनी कपूर तमिलनाडु आए हैं. वो एक विशेष विमान से शुक्रवार को चेन्नई पहुंचे.

Advertisement
अंतिम संस्कार से पहले श्रीदेवी की पार्थिव देह (फोटो : ANI) अंतिम संस्कार से पहले श्रीदेवी की पार्थिव देह (फोटो : ANI)

अनुज कुमार शुक्ला

  • चेन्नई ,
  • 03 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन शनिवार को रामेश्वरम् में किया जाएगा. शुक्रवार को एक विशेष विमान से श्रीदेवी की अस्थियां लेकर पति बोनी कपूर चेन्नई पहुंचे.

पीटीआई को एयरपोर्ट पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन रामेश्वरम् में किया जाएगा. बता दें कि 54 वर्ष की उम्र में 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में श्रीदेवी का निधन हो गया था. उनके मृत्यु की वजह होटल के बाथटब में डूबना थी. दरअसल, बाथरूम में बैलेंस खो देने के बाद श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में गिर गईं थी. बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

श्रीदेवी की अचानक हुई मौत बॉलीवुड समेत पूरे देश में चर्चा का विषय है. दुबई में तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद 27 फरवरी को उनकी पार्थिव देह को मुंबई लाया गया था. बाद में 28 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया.

श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु के एक गांव में हुआ था. एक्ट्रेस के तौर पर तमिल फिल्मों से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था. श्रीदेवी ने मात्र 4 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में पहली फिल्म की थी. बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म सोलहवां सावन थी. उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की करीब 300 फिल्मों में काम किया. पिछले साल आई मॉम उनकी आखिरी फिल्म है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement