निक जोनस की भाभी सोफी टर्नर ने शादी से 24 घंटे पहले पति से कर लिया था ब्रेकअप!

शादी के बाद सोफी टर्नर की लाइफ जुड़े कई खुलासे सुनने को मिल रहे हैं. अब एक बार फिर से सोफी ने के एक खुलासे ने सबको हैरानी में डाल दिया है. सोफी रिश्ते में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी हैं. प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस की पत्नी हैं.

Advertisement
सोफी टर्नर और जो जोनास सोफी टर्नर और जो जोनास

aajtak.in / aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2019,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

कुछ वक्त पहले ही गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी टर्नर और जो जोनस ने शादी कर सबको चौंका दिया था. इस नए नवेले जोड़े की कई प्यारी तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आ चुके हैं. शादी के बाद सोफी की लाइफ जुड़े कई खुलासे सुनने को मिल रहे हैं. अब एक बार फिर से सोफी ने के एक खुलासे ने सबको हैरानी में डाल दिया है. बताते चलें कि सोफी रिश्ते में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी हैं. प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस की पत्नी हैं.

Advertisement

दरअसल, गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार ने हाल ही में खुलासा किया कि लास वेगास में शादी से पहले जो और उनका ब्रेकअप हो गया था. सोफी ने बताया कि उनका और जो का साथ इतना आसान नहीं था. सोफी ने कहा कि शादी के 24 घंटे पहले वे और जो दोनों अलग हो गए थे. 24 घंटे के लिए दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था.

संडे टाइम्स से बातचीत में सोफी ने ऐसा करने की वजह भी बताई. सोफी ने कहा, "दरअसल, ये ब्रेकअप किसी लड़ाई की वजह से नहीं बल्कि शादी से कुछ वक्त पहले होने वाली घबराहट की वजह से हुआ था. वो दिन दोनों की जिंदगी का सबसे बुरा दिन था." सोफी ने बताया कि एक सेकंड के लिए सोफी और जो दोनों ही ठंडे पड़ गए थे. 24 घंटे बाद दोनों शांत मन से साथ हुए और आगे बढ़े.

Advertisement

सोफी ने यह भी कहा, जो ने ही उन्हें खुद से प्यार करना सिखाया. 2016 में उन दोनों की पहली मुलाकात के दौरान सोफी दिमागी तौर पर ठीक नहीं थी. वे बहुत परेशान और दुखी रहती थीं. तब जो ने सोफी को हौसला दिया था और कहा था कि जब तक सोफी खुद से प्यार नहीं करतीं तब तक वे सोफी के साथ नहीं रह सकते. सोफी के मुताबिक़ उस वक्त जो की कही गई इन बातों ने सोफी की जान बचाई थी.

बता दें कि 23 वर्षीय स्टार सोफी ने हाल ही में एचबीओ शो में संसा स्टार्क के किरदार में अपने अभिनय का समापन किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »