मस्जिद की अजान से टूटी सोनू निगम की नींद, सोशल मीडिया ने बताया 'देशभक्त'

आज सुबह मस्जिद में होने वाली अजान पर सोनू निगम ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि मस्जिद की अजान की आवाज से उनकी नींद टूट जाती है. इसके बाद सोशल मीडिया लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. देखिए लोग क्या-क्या लिख रहे हैं.

Advertisement
सोनू निगम सोनू निगम

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

सोनू निगम ने आज सुबह मस्जिद में होने वाली अजान पर एक ट्वीट किया जिससे नई बहस शुरू हो गई है. बता दें कि मस्जिदों में सुबह ऊंची आवाज में अजान होती है और इसके लिए लाउड स्पीकर भी लगाए जाते हैं.

जाहिर है कि इस आवाज से सभी की नींद खुल जाती है. इसी पर किया है कि अगर वो मुस्ल‍िम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है. साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा.

Advertisement

सोनू निगम ने इसे . हालांकि उन्होंने यह भी लिखा कि मंदिर और गुरुद्वारों में भी ऐसा होने से उनको समस्या है. बिजली का आविष्कार इस काम के लिए नहीं हुआ था.

इस ट्वीट के वायरल होते ही सोशल मीडिया में लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ सोनू निगम के समर्थन में दिख रहें तो कुछ इस फेमस सिंगर से लग रहे हैं. देखें प्रतिक्रियाएं-

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »