अनिल कपूर के घर शहनाई गूंजने वाली है. जी हां, अनिल कपूर की बेटी की शादी होने जा रही है. सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी करने जा रही है.
एक बेवसाइट की एक साल से अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ डेट कर रही हैं. अब ये कपल शादी करने जा रहा हैं. रिया और करण के साथ-साथ उनके परिवार ने भी तय किया है कि दोनों की शादी इसी साल दिसंबर महीने में की जाए. हालांकि शादी की तारीख अभी तक तय नहीं की गई है.
रिया से बेहद प्यार करती हैं और अक्सर उनके साथ स्क्रीन पर नजर आती रहती हैं. अभी हाल ही में रिया कान फेस्टिवल में सोनम के साथ नजर आई थीं.
रिया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'वेकअप सिड' से शुरू की थी. बतौर प्रोड्यूसर 'आयशा' उनकी पहली फिल्म थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.
दीपिका शर्मा