सोनम कपूर की शादी में शामिल नहीं होंगी दीपिका, ये है वजह

खबर ये है कि दीपिका पादुकोण सोनम की शादी का हिस्सा नहीं हो पाएंगी.

Advertisement
सोनम और दीपिका सोनम और दीपिका

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर कॉफी विद करण सीजन 3 में शरीक हुई थीं. इस दौरान दीपिका ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और सोनम ने अपने पहले को-स्टार रणबीर का खूब मजाक उड़ाया था. दोनों ने पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की थीं.

दोनों ही एक्ट्रेस इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. पहले इस क्रम में सोनम कपूर का नाम है जो अगले महीने शादी करने जा रही हैं. इसी बीच खबर ये है कि दीपिका पादुकोण सोनम की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगी.

Advertisement

दीपिका पादुकोण के लिए आने वाला कुछ समय बहुत व्यस्त है और वो कुछ समारोह में हिस्सा लेने विदेश जा रही हैं जिस वजह से वो सोनम की शादी का हिस्सा नहीं होंगी.

बता दें कि दीपिका को यूएस और फ्रांस के दौरे पर जाना है. जिस वजह से वो शादी में भाग नहीं ले सकेंगी. दीपिका की शेड्यूलिंग की अगर बात करें तो वो 24 तारीख को न्यूयॉर्क में टाइम 100 गाला का हिस्सा होंगी. ये एक बड़ा इवेंट होगा. इसके बाद वो 7 मई को गाला,2018 का हिस्सा होंगी.

इसके बाद दीपिका न्यूयॉर्क से कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में शरीक होने फ्रांस पहुचेंगी. 8 मई से 19 मई तक ये इवेंट चलेगा. इन सब इवेंट को निपटाने के बाद वो मुंबई वापस आएंगी. वहीं सोनम की शादी की बात करें तो इसकी डेट 7 मई रखी गई है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement