इस एक्ट्रेस के साथ शो आयोजक ने किया दुर्व्यवहार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान  के साथ जयपुर में शो आयोजकों ने की ये हरकत...

Advertisement
सोनल चौहान सोनल चौहान

दीपिका शर्मा

  • जयपुर,
  • 04 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

अभिनेत्री सोनल चौहान ने दावा किया है कि एक फैशन कार्यक्रम के आयोजक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें पेरशान किया. वह फैशन शो में शो स्टॉपर बनने के लिए आमंत्रित की गई थीं. अभिनेत्री के करीबी एक सूत्र ने बताया कि वह अब किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोच-समझ कर ही करार करेंगी.

'सोनल और उनकी टीम को आयोजक ने उचित तरीके से ठहराने का भरोसा दिलाया था, कुछ कारणों से हम आयोजक का नाम नहीं लेना चाहेंगे. उसने कहा, 'कृपया आ जाएं, सब कुछ बुक हो चुका है'..लेकिन कोई भी तैयारी नहीं थी. उम्मीद करता हूं कि आयोजक को सबक मिल गया होगा और वह दोबारा किसी के साथ ऐसा नहीं करेगा.'

Advertisement

सूत्र ने कहा कि किसी को भी काम के सिलसिले में जाने से पहले ऐहतियात के तौर पर सभी बातों की पुष्टि कर लेनी चाहिए.

सूत्र ने यह भी दावा किया कि आयोजक ने शमिता शेट्टी के साथ बहस किया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया, शमिता भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी.

आयोजक से खाने के बिल के संबंध में बहस कर रहा था. सूत्र ने कहा कि कोई भी अगर अपनी टीम के साथ आता है तो उसकी देखभाल और उसे खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी बनती है, ऐसे में आयोजक का रवैया अभिनेत्री और उनकी टीम के प्रति सरासर गलत था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement