सिंगर जुबिन बोले- 'गंगा आज भी उतनी ही साफ, हम कर रहे हैं गंदा'

सफाईगीरी समिट के तीसरे सत्र में सिंगर जुबिन नौटियाल ने शिरकत की. साहिल जोशी ने इस सत्र का संचालन किया.

Advertisement
जुबिन नौटियाल जुबिन नौटियाल

मोनिका गुप्ता

  • मुंबई,
  • 02 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

मुंबई में इंडिया टुडे के सफाईगीरी समिट के तीसरे सत्र में सिंगर जुबिन नौटियाल ने शिरकत की. इस सत्र का संचालन साहिल जोशी ने किया. इसी दौरान बातचीत में उन्होंने बताया कि गंगा आज भी उतनी ही साफ, हम गंदा कर रहे हैं.

देहरादून के रहने वाले ऋत‍िक रोशन की फिल्म काब‍िल के स‍िंगर जुब‍िन ने गंगा की सफाई पर बातचीत की. उन्होंने कहा, मैं देहरादून में हूं, लेकिन संगीत की श‍िक्षा लेने के लिए बनारस भी गया हूं. अगर ध्यान से देखें तो गंगा आज भी साफ है लेकिन हम उसमें कचरा डालकर गंदा कर रहे हैं.

Advertisement

ये सारा प्रोसेस ठीक वैसे है जैसे है कि अपने घर का पानी देखकर बोलते हैं कि गंदा है और विदेश जाकर बोलते हैं पानी कितना साफ है. लेकिन हम भूल जाते हैं कि हमारे पास भी वही है. हम बहुत आसानी से पानी को गंदा कर देते हैं लेकिन ये नहीं सोचते हैं कि ये साफ कैसे होगा. हमें खुद में सुधार करने की जरूरत है.

जुब‍िन ने बोला, मैनें एक्ट्रेस दीया मिर्जा के साथ काम किया है लेकिन वहां मैनें उनके साथ सीखा कि कैसे पानी को साफ किया जा सकता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ऐसी तमाम फिल्मों में काम किया है, जो महिला प्रधान हैं. लेकिन ऐसी फिल्में बॉलीवुड में ज्यादा नहीं बनती हैं. इस पर इंडिया टुडे के सफाईगीरी समिट और अवॉर्ड्स में राध‍िका ने बातचीत की.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »