बास्केटबॉल के बाद बैडमिंटन खेलेंगी श्रद्धा, सायना के रोल में हुईं कंफर्म

सायना नेहवाल चाहती थीं कि दीपिका पादुकोण उन पर बनने वाली फिल्म करें. लेकिन फाइनल हुई हैं श्रद्धा कपूर. जानें अब सायना क्या कहती हैं...

Advertisement
 श्रद्धा कपूर और साइना नेहवाल श्रद्धा कपूर और साइना नेहवाल

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

यूं तो बैडमिंटन खेलने में बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण एक्सपर्ट मानी जाती हैं. लेकिन पर्दे पर इसे खेल को बखूबी खेलेंगी श्रद्धा कपूर. दरअसल, हाफ गर्लफ्रेंड स्टार को सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए साइन किया गया है.


दिलचस्प बात ये है कि अपनी आने वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में रिया सोमानी के रोल में श्रद्धा कपूर बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही हैं. इसमें उनके अंदाज को काफी पसंद भी किया जा रहा है.

Advertisement



कैसा रहेगा बैडमिंटन खेलना
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान श्रद्धा ने सायना की बायोपिक में काम करना खुद कंफर्म किया है. श्रद्धा ने कहा कि स्कूल के दिनों में ज्यादातर लड़कियों को बैडमिंटन खेलना काफी पंसद होता है और इस रोल को मिलने के बाद वह बहुत लकी महसूस कर रही हैं.

सायना के बारे में श्रद्धा का कहना है कि वह न सिर्फ एक बैडमिंटन प्लेयर हैं बल्कि युवाओं की आदर्श भी हैं.


सायना ने पोस्ट की तस्वीर
वहीं सायना भी श्रद्धा को बैडमिंटन सिखाने को लेकर एक्साइटेड हैं. श्रद्धा के फिल्म में होने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि वह फिल्म के बारे में जानती थीं लेकिन कास्ट के बारे में नहीं. वैसे अब उन्होंने यह पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है -

श्रद्धा के बारे में सायना का कहना है कि वह बहुत ही मेहनती हैं और सबसे अच्छी बात है कि हम अच्छी दोस्त भी हैं. ऐसे में उन्हें बैडमिंटन सि‍खाना आसान होगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »