'हसीना' श्रद्धा ने तोड़ा शाहरुख-काजोल की फिल्म DDLJ का रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला

फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना पार्कर' का ट्रेलर मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमा हॉल में लॉन्च किया गया. इसके चलते शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का शो रद्द्द करना पड़ा.

Advertisement
'हसीना' में श्रद्धा कपूर/ DDLJ का सीन 'हसीना' में श्रद्धा कपूर/ DDLJ का सीन

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

मुंबई का मराठा मंदिर थिएटर में आज भी शाहरुख खान और काजोल की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे' इस सिनेमाघर में चल रही है और आज भी लोग इस फिल्‍म को देखने वहां जाते हैं.

मंगलवार को श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्‍म 'हसीना पार्कर' का ट्रेलर रिलीज किया गया. इसकी वजह से पिछले लगभग 22 साल से इस थिएटर में चलती आ रही फिल्‍म 'दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे' का शो रद्द करना पड़ा.

Advertisement

इस बारे में जब श्रद्धा कपूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता और वह इस बात के लिए खेद जताती हैं. श्रद्धा कपूर ने कहा, 'मुझे इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है. यहां पर आए हुए लोग को कोई परेशानी उठानी पड़ी, किसी को अगर कोई परेशानी हुई है तो मैं माफी मांगती हूं क्योंकि हम यहां किसी को भी परेशान करने नहीं आए हैं. मुझे नहीं लगता इस बात से कोई परेशान हुआ है.'

दरअसल शाहरुख-काजोल की इस फिल्‍म का एक ही शो हर दिन दिखाया जाता है. आदित्‍य चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्‍म 1995 में रिलीज हुई थी और तभी से इस फिल्‍म का मैटेनी शो यहां चलाया जाता है और जिसमें खासी भीड़ होती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »