शिवाशीष पर भड़के बिगड़ैल श्रीसंत, गाली के साथ बोला- 'लगा दूंगा'

बिग बॉस कंटेस्टेंट श्रीसंत का पारा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा. सोमी खान के बाद अब उनके निशाने पर आए हैं शिवाशीष.

Advertisement
श्रीसंत और शिवाशीष मिश्रा श्रीसंत और शिवाशीष मिश्रा

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने बिग बॉस 12 में सभी को अपने गुस्से से क्लीन बोल्ड कर दिया है. पहले उनका सोमी खान से झगड़ा हुआ. अब उनके निशाने पर आए हैं कॉमनर शिवाशीष मिश्रा. एक टास्क के दौरान श्रीसंत का पारा इतना चढ़ा गया कि उन्होंने शिवाशीष को गाली दे डाली.

गुरुवार को दिखाए जाने वाले एपिसोड में श्रीसंत-शिवाशीष के बीच लड़ाई दिखाई जाएगी. जारी प्रोमो के मुताबिक, घर में एक टास्क चल रहा है. तभी अचानक राजा बने अनूप जलोटा पर हमला होता है. फिर शिवाशीष आरोप लगाते हैं कि श्रीसंत ने उन्हें गाली दी.

Advertisement

जब एक फीमेल कंटेस्टेंट श्रीसंत से पूछती हैं कि कुछ गाली-गलौज हुई है क्या? इस पर श्रीसंत बिना हिचके कहते हैं कि ''हां मैंने दी है.'' क्रिकेटर के इस रवैये से शिवाशीष काफी नाराज हैं. वे कहते हैं- "ये सेलेब्रिटी होगा तो अपने घर पर." वहीं श्रीसंत कहते हैं कि "उसके एक लगा दूंगा."

अब घर की ये लड़ाई क्या मोड़ लेती है, ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. अपने गुस्से के लिए मशहूर श्रीसंत का घर में एग्रेसिव अवतार देखने को मिल रहा है. वे दो कंटेस्टेंट से भिड़ चुके हैं. बावजूद इसके घर में श्रीसंत के फेवर में काफी वोट्स हैं. सभी उन्हें पसंद कर रहे हैं. तभी तो कल हुए नॉमिनेशन में जोड़ियों ने श्रीसंत को सुरक्षित किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »