कंगना पर निशाना, शेखर सुमन बोले- चुप्पी क्यों, क्या खत्म हो गया #MeToo?

मीटू अभियान के तहत आलोकनाथ, सुभाष घई, विकास बहल, अनु मालिक, कैलाश खेर जैसे कई दिग्गज सितारों पर आरोप सामने आए हैं.

Advertisement
शेखर सुमन शेखर सुमन

मोनिका गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद के बाद बॉलीवुड में वर्क प्लेस पर महिलाओं के शोषण के तमाम मामले सामने आए हैं. यौन उत्पीड़न झेल चुकी कई महिलाओं ने इस बारे में खुलकर बोला. इस अभियान ने सभी के लिए कार्यस्थल पर एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने के मुद्दे पर बहस शुरू कर दिया. महिलाओं ने कई दिग्गज सितारों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए.

Advertisement

मीटू मूवमेंट के तहत कंगना रनौत के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने उन्हीं के खिलाफ टि्वटर पर आरोप लगाए थे और अपनी आपबीती सुनाई थी. अब अध्ययन के सपोर्ट में उनके पिता शेखर सुमन आ गए हैं.

शेखर ने ट्वीट कर कहा, "जब अध्ययन ने अपनी मीटू स्टोरी शेयर की तो लोगों ने कहा कि अध्ययन ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं. लेकिन अब जब सारी महिलाएं अपनी स्टोरी मीटू स्टोरी शेयर कर रही हैं तो क्या वो भी  पब्लिसिटी के लिए है."

शेखर सुमन ने ट्वीट किया, "क्या #MeToo आंदोलन मर चुका है? आरोप प्रत्यारोप का दौर खत्म? बहस खत्म हो गई है? सुर्खियां चली गईं? महिलाओं की क्रांति खत्म हो गई? चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात."बता दें कि शेखर ने जिस हैंडल से ट्वीट किया है वो वेरिफाइड नहीं है. पिंकविला के मुताबिक हैंडल शेखर सुमन का ही है.

Advertisement

बता दें कि अध्ययन ने कंगना पर निशाना साधते हुए लिखा था- "बहुत सारे लोग मुझसे मेरी मीटू स्टोरी शेयर करने को कह रहे हैं. क्षमा चाहता हूं. जब दो साल पहले ये किया तो मुझे शर्मिंदगी और अपमान मिला. मेरे माता-पिता जिन्हें मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, उन पर नेशनल टीवी पर अश्लील कमेंट किए गए."

अध्ययन ने कहा था, "आपको अपने दर्द और बुरे अनुभव को साझा करने का अधिकार है. जिन्होंने मेरा समर्थन किया उन्हें दिल से शुक्रिया. मुझे खुशी है कि ये पल उन्हें मौका दे रहा है, जिनके साथ ये हुआ है."

वहीं से जब एक न्यूज चैनल ने बातचीत के दौरान अध्ययन की मीटू स्टोरी के बारे में पूछा तो वे देर तक हंसती रहीं. इसके बाद उन्होंने कहा- "मुझे उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »