शीर-कोरमा का फर्स्ट पोस्टर आउट, एक दूजे के इश्क में डूबी नजर आईं स्वरा-दिव्या

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता स्टारर फिल्म शीर-कोरमा का फर्स्ट पोस्टर आउट हो चुका है. लेस्ब‍ियन लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म शीर कोरमा के फर्स्ट पोस्टर में स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता हिजाब पहने हुए एक दूसरे के इश्क में डूबी हुई नजर आ रही हैं.

Advertisement
शीर-कोरमा का फर्स्ट पोस्टर शीर-कोरमा का फर्स्ट पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता स्टारर फिल्म शीर-कोरमा का फर्स्ट पोस्टर आउट हो चुका है. लेस्ब‍ियन लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म शीर कोरमा के फर्स्ट पोस्टर में स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता हिजाब पहने हुए एक दूसरे के इश्क में डूबी हुई नजर आ रही हैं. दोनों ने बेहद शिद्दत से एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है. दोनों एक्ट्रेसेस के हाथों पर लगी हुई मेंहदी है और सिर पर बंधा हुआ हिजाब पोस्टर का सबसे ज्यादा हाइलाइटिंग फीचर है.

Advertisement

स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता दोनों ने ही फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. फिल्म का पोस्टर देखकर लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट कही ज्यादा बढ़ गया है. फराज आरिफ अंसारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शबाना आजमी भी अहम रोल में नजर आएंगी.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म शीर-कोरमा एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसमें वो अपने परिवार से संबंध, पहचान और स्वीकृति की भावना की खोज कर रही है. कास्ट और फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर फराज ने बताया था, ''दिव्या और स्वरा इंडस्ट्री के दो प्रतिष्ठ‍ित नाम हैं और LGBTQ और इस समुदाय के मजबूत सहयोगी भी हैं. उन्हें इस किरदार के लिए चुनना मेरे लिए आसान फैसला था. दरअसल, जब मैंने फिल्म लिखना शुरू किया तो मेरे दिमाग में दिव्या पहले से ही अपना किरदार निभाते दिख रही थीं."

Advertisement

फिल्म में स्वरा और दिव्या के अलावा वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सिकरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »