'रईस' के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकाॅर्ड, अब फिल्म की बारी

शाहरुख की फिल्म 'रईस' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म रिलीज होने में वक्त है लेकिन इसके ट्रेलर ने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

शाहरुख खान की फिल्‍म 'रईस' ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड कायम कर दिया है. ये रिकॉर्ड बनाया है फिल्‍म के ट्रेलर ने.

खबर है कि रईस पहली ऐसी बन गई है जिसे सिर्फ 24 घंटे में 20 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है. एक दिन में यू ट्यूब, फेसबुक और इंस्टा सभी जगह पर 20 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं. बॉलीवुड में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी ट्रेलर को एक दिन में इतने सारे दर्शक मिले हों.

Advertisement


फिल्म की कहानी अब्दुल लतीफ की जिदंगी पर आधारित है. जिसमें शाहरुख, अब्दुल लतीफ का निभाते नजर आएंगे, जोकि एक क्रिमिनल है लेकिन दिल का अच्छा है और लोग उसे पसंद करते हैं.


एक्शन से भरपूर इस के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं. अब देखना ये है कि ट्रेलर इतना जोरदार था तो फिल्म कितनी जोरदार साबित होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement