शेविंग क्रीम का ऐड कर फंसे शाहरुख, कोर्ट ने भेजा नोटिस

शाहरुख खान नई मुसीब‍त में पड़ गए हैं. शेविंग क्रीम  का ऐड करके फंस गए हैं शाहरुख...

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

भोपाल की एक स्थानीय अदालत ने एक शेविंग क्रीम के ऐड को लेकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को नोटिस जारी किया है. विशेष न्यायाधीश काशीनाथ सिंह ने सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए शाहरुख खान सहित चार प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया. इन सभी को 26 अगस्त को अदालत में अपने जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं.

याचिकाकर्ता अधिवक्ता राजकुमार पांडे ने अपनी याचिका में कहा है कि शाहरुख खान ने एक शेविंग क्रीम का विज्ञापन किया है. इस विज्ञापन में वह यह बता कर लोगों को कथित रूप से गुमराह कर रहे हैं कि यह देश की नंबर वन क्रीम है.

Advertisement

बनारस में शाहरुख ने गाया भोजपुरी गाना

जानिए क्या है मामला?

लोक उपयोगी सेवाओं की लोक अदालत के न्यायाधीश काशीनाथ सिंह के समक्ष पांडे की ओर से पेश आवेदन में कहा गया है कि इस क्रीम को लगाने से उनके (पांडे) के चेहरे पर छाले हो गए, जिसका उन्होंने सरकारी अस्पताल में उपचार कराया. याचिकाकर्ता पांडे ने कहा, 'मैंने इस क्रीम की जांच मध्यप्रदेश फूड एंड ड्रग विभाग से भी कराई है.' उन्होंने दावा करते हुए कहा, 'इस जांच रिपोर्ट में बताया गया कि यह क्रीम घटिया किस्म की है.'

'बाहुबली' बनने की तैयारी कर रहे हैं शाहरुख खान

पांडे ने कहा, 'मैंने इस जांच रिपोर्ट को अदालत में भी पेश किया है.' उन्होंने कहा कि अदालत ने शाहरुख खान, मध्यप्रदेश फूड एंड ड्रग विभाग के नियंत्रक, एक स्थानीय दुकान के मालिक और उस कंपनी के मालिक जिसकी यह शेविंग क्रीम खरीदी थी, उन्हें नोटिस जारी किए हैं. शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म जब 'हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन्स में बिजी हैं. उनकी ये फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »