रईस-काबिल क्लैश पर बोले शाहरुख, 'नहीं हो सकता'

बॉलीवुड की दो मेगाबजट फिल्मों का एक साथ रिलीज होना दर्शकों को तो खूब भाता है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की ऐसी भिड़ंत बिजनेस को काफी नुकसान पहुंचाती है.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST

बॉलीवुड में कभी भी दो बड़ी फिल्मों का एक साथ रिलीज होना फिल्मों के बिजनेस पर असर डालता है. ऐसा ही कुछ इस जनवरी में शाहरुख और रितिक की आने वाली फिल्मों के साथ होने वाला है.


लंबे समय से इन दोनों ही फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने को लेकर बातचीत चल रही है. दोनों बड़े एक्टर्स चाह रहे कि कोई एक फिल्म की रिलीज टल जाए, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा.

Advertisement

इस क्लैश पर शाहरुख का कहना है कि हमने हर तरह की कोशिश कर ली है डेट आगे बढ़ाने के लिए. ऐसी कोई भी डेट नजर नहीं आ रही. बहुत देरी और मेरी चोट के चलते यही डेट फाइनल हुई है. 200 फिल्में होती है और सिर्फ 52 हफ्ते, कुछ को तो एक साथ रिलीज होना ही होगा.


फिलहाल शाहरुख खान की 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दर्शकों को लुभाने आ रही हैं.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement