नोटबंदी के वावजूद शाहरुख खान के स्क्रीन पर आते ही फैन ने कर दी नोटों की बारिश

शाहरुख खान की फिल्मों में उनकी एंट्री पर उनके फैन्स थिएटर में कैश उड़ाते नजर आ रहे हैं. जानिए क्या ह‍ै पूरा माजरा.

Advertisement
शाहरुख खान और आलिया भट्ट शाहरुख खान और आलिया भट्ट

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

शाहरुख के 'जबरा' फैन्स की कमी नहीं है. फैन की मोहब्बत तो जरा देखिए पर्दे पर किंग खान को देखते ही पैसों की बारिश कर दी. एक तरफ जहां पूरा देश नोटबंदी की मार झेल रहा है, पर नोटों की कमी भी शाहरुख के फैन्स को उनके प्रति अपनी दीवानगी जाहिर करने से रोक नहीं पा रही है.

दरअसल, हैदराबाद में में उनकी एंट्री पर उनके फैन्स ने थिएटर में कैश उड़ाने शुरू कर दिए. शुक्रवार को शाहरुख की फिल्म 'डियर जिंदगी' रिलीज हुई है. इस फिल्म को काफी सराहना मिल रही है. फिल्म में शाहरुख आलिया भट्ट के किरदार कायरा के थैरेपिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं.

Advertisement

फैन्स से मिले इस कदर प्यार को कर जाहिर किया. शाहरुख ने लिखा, 'अगर ये असली नोट हैं तो मैं क्या कह सकता हूं. यह काफी भव्य है. इस रईसों वाले स्वागत के लिए शुक्रिया.'

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गौरी शिंदे निर्देशित इस फिल्म को भारत में कुल 1200 स्क्रीन्स और विदेशों में 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. फिल्म देशभर के 45 प्रतिशत थिएटर्स में रिलीज हुई है, और भारत और बाहर के सिनेमाघरों को मिलाकर कुल 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »