जीरो में SRK के कृपाण सीन पर बवाल, कोर्ट ने CBFC से मांगी रिपोर्ट

शाहरुख खान के करियर का यह अब तक का सबसे अनूठा किरदार बताया जा रहा है. फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभाते दिखेंगे.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म '' का ट्रेलर रिलीज के बाद से अब तक 9 करोड़ 93 लाख बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है. तकरीबन 200 करोड़ रुपये के बजट से बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में आती दिखाई पड़ रही है.

Advertisement

विवाद की वजह बना है की फिल्म का एक पोस्टर जिसमें वह अमेरिका की एक लोकेशन पर हाथ में कृपाण लिए नजर आ रहे हैं. निक्कर-बनियान पहने और गले में नए नोटों की माला पहने शाहरुख की यह तस्वीर विवादों का विषय बन गई है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड से इस पर रिपोर्ट मांगी है.

इस मामले में याचिकाकर्ता वकील अमृतपाल सिंह खालसा ने कहा कि उन्हें पूरी फिल्म से आपत्ति नहीं है, बल्कि वह तो सिर्फ एक सीन पर सवाल उठा रहे हैं जो कि सिख समुदाय की भावना को आहत कर सकता है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मेकर्स फिल्म से इस सीन को हटा दें.

अमृतपाल ने बताया कि कृपाण को सिर्फ सेरिमनीज में पहना जा सकता है और इसे जिस तरह पहना गया है, फिल्म इसका मजाक बना रही है. सीबीएफसी की तरफ से वकील अद्वैत सेठाना ने कहा कि बोर्ड ने अभी फिल्म देखी नहीं है क्योंकि अभी तक बोर्ड के पास फिल्म आई ही नहीं है.

Advertisement

जहां अमृतपाल ने बोर्ड द्वारा फिल्म के ट्रेलर को उस सीन के साथ पास करने की बात कही है वहीं सेठाना का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में वो सीन है ही नहीं जिसको लेकर विवाद हो रहा है. जस्टिस बी.पी. धर्माधिकारी और एस.वी. कोतवाल ने सेठाना से कहा कि सीबीएफसी की एक्जामिनिंग कमेटी फिल्म को देखे और 18 नवंबर से पहले अपनी रिपोर्ट दे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »