सनी देओल के बेटे करण देओल 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है.
इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल कर रहे हैं. सनी ने ट्विटर पर करण की तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘पल पल दिल के पास शुरू, करण देओल का सेट पर पहला दिन, मेरा बेटा बड़ा हो गया है.'
वहीं आज शाहरुख की बेटी सुहाना का जन्मदिन भी है. सुहाना आज 17 साल की हो गई हैं. ट्विटर पर लोग शाहरुख को उनकी बेटी की जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. शाहरुख ने ट्वीट कर कहा, 'सुहाना को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सबका शुक्रिया. जब वो वापस आएगी तो मैं उसे आप सबकी तरफ से विश करूंगा. उसे इससे बहुत खुशी होगी.'
गौरी ने रविवार को भी सुहाना की एक फोटो शेयर की थी.
स्वाति पांडे