शाहरुख का विराट को मैसेज- कर दो सबकी पतलून गीली

आज भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन के ओवल मैदान में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का महामुकाबला खेला जा रहा है. इस मौके पर शाहरुख खान ने कमेंट्री की.

Advertisement
कमेंट्री करते शाहरुख खान कमेंट्री करते शाहरुख खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2017,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

आज भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन के ओवल मैदान में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का महामुकाबला खेला जा रहा है. इस मौके पर आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सिलेब्स सभी जोश से भरे हुए हैं.

शाहरुख खान को क्रिकेट से कितना लगाव है, ये सब जानते हैं. शाहरुख आज स्टार स्पोर्ट्स के स्टूडियो में मौजूद हैं और अपने एक्सपर्ट कमेंट्स भी दे रहे हैं. उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को सबकी पतलून गीली करने का मैसेज दिया है.

Advertisement

इसके पहले शाहरुख ने वीरेंद्र सहवाग के साथ लाइव कमेंट्री भी की थी और साथ में यह भविष्यवाणी भी कर दी थी कि पाकिस्तान 10 ओवर में 40 रन के भीतर 2 विकेट खो देगा.


गौरतलब है कि शाहरुख ने कुछ समय पहले ट्वीट कर बताया था कि वो भारत-पाक मैच और उनकी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के मिनी ट्रेलर लॉन्च के लिए ही बहुत एक्साइटेड हैं.

बता दें कि 'जब हैरी मेट सेजल' का मिनी ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है. ट्रेलर बहुत फनी है और अनुष्का का गुजराती एक्सेंट कमाल का है.

ट्रेलर में हैरी, सेजल को कहते नजर आ रहे हैं कि उनका केरेक्टर खराब है. वो लड़कियों को बुरी नजरों से देखते हैं.

फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी गाइड बने हैं, जिनका नाम हरविंदर सिंह नेहरा है. फिल्म में शाहरुख को सब हैरी कहकर पुकारते हैं. फिल्म में अनुष्का बबली गुजराती लड़की सेजल के किरदार में हैं. जब सेजल यूरोप में ट्रिप पर रहती हैं तब उनकी मुलाकात हरविंदर से होती है. फिर दोनों कैसे प्यार में पड़ते हैं- यही फिल्म की कहानी है.

Advertisement

इसके पहले शाहरुख और अनुष्का 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement