मशहूर टीवी एक्ट्रेस है संजय दत्त के साथ तस्वीर में नजर आ रही ये बच्ची

टीवी एक्ट्रेस अदिति भाटिया इन दिनों फेमस शो ये है मोहब्बते में नजर आ रही हैं. शो में रूही के कैरेक्टर से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिल रही है. लेकिन बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि अदिति भाटिया संजय दत्त की बेटी का किरदार भी निभा चुकी हैं.

Advertisement
संजय दत्त-अदिति भाटिया संजय दत्त-अदिति भाटिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

टीवी एक्ट्रेस अदिति भाटिया इन दिनों फेमस शो ये है मोहब्बते में नजर आ रही हैं. शो में रूही के कैरेक्टर से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिल रही है. वो सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी बनी हैं. लेकिन बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि अदिति भाटिया संजय दत्त की बेटी का किरदार भी निभा चुकी हैं. इसके अलावा वो शाहिद कपूर की फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं.

Advertisement

अदिति भाटिया ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर कई फिल्मों में काम किया है. अदिति ने 2007 में आई फिल्म शूटाउट एट लोखंडवाला में संजय दत्त की बेटी का किरदार निभाया था. मूवी में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा वो 2006 में आई फिल्म विवाह, 2007 में आई फिल्म द ट्रेन, 2010 में आई फिल्म चांस पे डांस में नजर आई थीं. अदिति की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. बचपन से अदिति काफी एक्सप्रेसिव रही हैं.

अदिति चाइल्ड एक्टर के तौर पर कई टीवी शो और विज्ञापन कर चुकी हैं. टीवी की बात करें तो अदिति होम स्वीट होम, टशन-ए-इश्क, कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा, कॉमेडी सर्कस, खतरा खतरा खतरा और किचन चैम्पियन जैसे शोज में दिख चुकी हैं.

अदिति पढ़ाई में भी काफी अच्छी रही हैं. उन्होंने काम के साथ अपनी पढ़ाई को भी पूरी तवज्जो दी है. अदिति मुबंई की रहने वाली हैं. उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज से पढ़ाई की है. अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »