संजय दत्त की भाभी के साथ एक ही घर में रह रहा है प्रत्यूषा का ब्वॉयफ्रेंड राहुल

राहुल की वजह से संजय दत्त के कजिन भाई निमाई बाली की मैरिड लाइफ विवादों में है, उनकी पत्नी के साथ रह रहे हैं प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड...

Advertisement
प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल रह रहे हैं इनके साथ प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल रह रहे हैं इनके साथ

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

'बालिका वधू' फेम प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड को राहुल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल सिंह की जिंदगी में कोई आ गया है. संजय दत्त के कजिन राहुल निमाई की पत्नी के साथ उनके घर में राहुल रह रहे हैं.

स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक संजय दत्त के भाई निमाई वाली का शादीशुदा जीवन ठीक नहीं चल रहा है. ऐसी खबरें आ रही हैं कि इन दिनों राहुल निमाई की पत्नी और एक्ट्रेस साहिला चड्ढा के साथ उनके आराम नगर स्थित घर पर रह रहे हैं. जबकि खुद निमाई घर छोड़कर गोरेगांव में एक फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं.

Advertisement


गौरतलब है कि संजय दत्त की भाभी साहिला चड्ढा राहुल राज सिंह की कुछ ज्यादा ही खास दोस्त हैं और प्रत्यूषा के सुसाइड के बाद से वो उनके घर में ही रह रहा है. पहले तो संजय दत्त के भाई निमाई ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई. लेकिन फिर लोगों ने समझाया कि राहुल एक संदिग्ध आदमी है और उनके घर में एक जवान बच्ची है, जिसके बाद निमाई ने इस पर आपत्ति जताई. थोड़े ही दिन में उनकी पत्नी साहिला ने अपने पति की शोषण की कहानियां हर किसी को सुनाने लगी नतीजा ये है कि पति कहीं और रहने लगे है और पत्नी साहिला चड्ढा अपनी बेटी और राहुल राज सिंह के साथ उसी घर में रह रही हैं.



निमाई का कहना है कि वो अपनी पत्नी और बेटी से बहुत प्यार करते हैं और इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. आपको बता दें कि निमाई को ऑडियंस नीरजा गुलेरी के शो 'चंद्रकांता' के सूर्या के रूप में जानती है. उन्होंने संजय खान के शो 'जय हनुमान' में पवन देव और बाली का किरदार भी निभाया था. इसके अलावा 'जय जय जय बजरंगबली' में वे रावण के रोल में भी नजर आ चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »