माधुरी के कहने पर संजय दत्त की बायोपिक से हटाया गया ये सीन

संजय जब 1993 में गिरफ्तार हुए थे, तब पुलिस ऑफिसर ने उन्हें एक कॉल करने की इजाजत दी थी. संजय ने यह कॉल माधुरी को किया था, लेकिन उस समय माधुरी ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था.

Advertisement
संजय दत्त, माधुरी दीक्षित संजय दत्त, माधुरी दीक्षित

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2018,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में उनके कई राज खुलने वाले हैं. उनके कोर्ट केस, ड्रग्स की लत से लेकर अफेयर्स तक के किस्से को फिल्म में दिखाया गया है. 90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर की बहुत चर्चा थी. अब खबरों की मानें तो माधुरी ने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को कह कर फिल्म से एक सीन हटवा दिया है.

Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में एक सीन था, जिसमें संजय अरेस्ट होने के बाद एक एक्ट्रेस को फोन करते हैं, लेकिन कॉल एक्ट्रेस की मम्मी उठाती हैं. वो कहती हैं कि एक्ट्रेस अब उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती. यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि माधुरी ही थीं.

संजय जब 1993 में गिरफ्तार हुए थे, तब पुलिस ऑफिसर ने उन्हें एक कॉल करने की इजाजत दी थी. संजय ने यह कॉल माधुरी को किया था, लेकिन उस समय माधुरी ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था.

फिल्म में यह सीन तब तक था, जब तक माधुरी को पता नहीं था, लेकिन जैसे ही माधुरी को इस सीन के बारे में पता चला उन्होंने राजकुमार हिरानी और संजय दत्त को कॉल कर इसे हटाने को कहा. हिरानी ने फिल्म के फाइनल कट में इस सीन को हटा दिया है.

Advertisement

खबरों की मानें तो फिल्म में माधुरी के रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी. रणबीर के साथ फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं. फिल्म 29 जून को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »