सलमान बोले- हॉलीवुड हीरो संग काम करना चाहती हैं प्र‍ियंका मेरे साथ नहीं

सलमान खान की भारत एक बड़ा प्रोजेक्ट है. इसे प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड कमबैक भी कहा जा रहा था. हालांकि सबकुछ तय हो जाने के बाद शूटिंग से कुछ ही दिन पहले प्रियंका ने भारत करने से मना कर दिया.

Advertisement
सलमान खान-प्र‍ियंका चोपड़ा सलमान खान-प्र‍ियंका चोपड़ा

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

प्रियंका चोपड़ा इन द‍िनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने की वजह से चर्चा में हैं. सोमवार को सलमान खान प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म 'लवरात्रि' के ट्रेलर लॉन्च में दबंग खान ने प्र‍ियंका के वॉकआउट पर चुप्पी तोड़ी.

सलमान ने सीधा जवाब तो नहीं द‍िया लेकिन एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं पिछले कुछ दिनों से अखबार नहीं पढ़ रहा हूं क्योंकि मैं लवरात्रि के काम में बिजी था. एक बार मैं इसे पढ़ कर समझ लूं फिर मैं कॉल करके आपको इसके बारे में जवाब दूंगा."

Advertisement

भारत को लेकर बार-बार आ रहे सवालों पर सलमान ने कहा, "प्रियंका ने शूट शुरू होने से 10 द‍िन पहले ही फिल्म छोड़ी, वो चाहती तो पहले बता देतीं. वो मुझसे मिली थीं उन्होंने कहा था, मैं पर्सनल वजहों से काम नहीं करना चाहती. लेकिन बाद में पता चला कि वो हॉलीवुड की फिल्म साइन कर रही हैं. असल वजह क्या थी और कौन सी थी, ये प्रि‍यंका ही बेहतर बता सकती हैं." 

सलमान ने कहा,  "हमें ये पहले पता चलता कि वो हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं, मेरे साथ नहीं. तो ऐसे में हम खुद उन्हें कभी काम करने के लिए नहीं कहते." सलमान से जब पूछा गया कि आप प्र‍ियंका की शादी अटेंड करेंगे? उन्होंने कहा- "हां क्यों नहीं." सलमान ने कहा, "प्रियंका मेरे साथ काम नहीं कर रही हैं, कोई बात नहीं. कम से कम बाहर किसी बड़े हीरो संग तो काम कर रही हैं. देश का नाम तो रोशन हो रहा है बाहर. हम खुश हैं, प्र‍ियंका से कोई नाराजगी नहीं है."

Advertisement

बता दें कि प्र‍ियंका चोपड़ा ने खुद इस बात की घोषणा की थी कि वो सलमान संग काम करेंगी. प्र‍ियंका स‍िंगर न‍िक जोनस को डेट कर रही हैं. पहले कहा जा रहा था कि भारत फिल्म से वॉकआउट उन्होंने ऐसा निक जोनस के साथ शादी की तैयारियों के चलते किया है. हालांकि वजह दूसरी निकली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement