अब जीरो डिग्री में दिखेगा 'टाइगर' सलमान का दम

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग जीरो डिग्री तापमान में होगी. फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

स्वाति पांडे / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर का कहना है कि इस फिल्म के कई दृश्य शून्य से नीचे के तापमान वाली जगहों पर फिल्माए जाएंगे.


जफर ने रविवार को ट्वीट किया, 'बेसब्री और बहुत सारा उत्साह.. 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग शून्य से नीचे तापमान वाली जगह पर करने के लिए सामान पैक कर रहा हूं, यह मजेदार होगा.'

Advertisement
हालांकि उन्होंने शूटिंग स्थल का खुलासा नहीं किया है. इस फिल्म में एक बार फिर सलमान और कटरीना कैफ की जोड़ी दिखाई देगी.

'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग मोरक्को में शुरू हुई थी. यह फिल्म 'एक था टाइगर' (2012) की सीक्वल है, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया था.


फिल्म 'एक था टाइगर' की कहानी भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के जासूस (सलमान) के ऊपर केंद्रित था, जो जांच के दौरान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की जासूस (कट्रीना) के प्यार में पड़ जाता है. इसमें दिखाया गया कि कैसे गुजरते वक्त के साथ टाइगर की विचारधारा और सिद्धांत बदल जाती है.

इससे पहले सलमान फिल्म 2016 की बेहद कामयाब फिल्मों में से एक में जफर के साथ काम कर चुके हैं.

जफर ने दो मार्च को स्काइप वीडियो कॉल का स्क्रीन शॉट साझा किया था, जिसमें वह दुनिया के छह विभिन्न हिस्सों के छह लोगों से बात कर रहे हैं.

Advertisement

जफर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'छह विभिन्न देशों के फिल्म से जुड़े सदस्यों के स्काइप कॉल करने के साथ 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग करने की उल्टी गिनती शुरू. तकनीक दुनिया को छोटी बना देती है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement