सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उनके बेटे अहिल पैरों से प्यानो बजा रहे हैं. अहिल को सोहेल खान ने पकड़ा हुआ है और अहिल बड़ी ही मस्ती में प्यानो बजा रहे हैं.
अर्पिता ने अहिल की सलमान के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. अर्पिता अक्सर सलमान और अहिल की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
सलमान फिलहाल 'दबंग टूर' में बिजी हैं. सलमान ने हॉन्ग कॉन्ग और ऑकलैंड में कॉन्सर्ट कर लिया है और आज सिडनी में भी उन्होंने परफॉर्म किया है. सलमान के साथ इस टूर में सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, प्रभु देवा, बिपाशा बासु, मनीष पॉल भी हैं. सलमान मलेशिया में भी ये टूर करेंगे लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है.
फिल्मों की बात करें तो सलमान ने 'टाइगर जिंदा है' की फर्स्ट शेड्यूल की शूटिंग ऑस्ट्रिया में पूरी कर ली है. फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ नजर आएंगी.
स्वाति पांडे