सलमान खान ने लॉन्च की बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक्टर सलमान खान ने अपने बीइंग ह्यूमन ब्रान्ड के तहत इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है.

Advertisement
सलमान खान और सोहेल खान सलमान खान और सोहेल खान

स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 05 जून 2017,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक्टर सलमान खान ने अपने बीइंग ह्यूमन ब्रान्ड के तहत इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है.

बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल के दो वेरिएंट्स- BH27 और BH12 चार रंगों- सफेद, पीला, लाल और काला में उपलब्ध है. साइकिल के दूसरे वेरिएंट्स बिक्री के लिए कुछ महीनों में उपलब्ध होंगे.

सलमान ने ट्वीट कर साइकिल का वीडियो शेयर किया है.

कुछ घंटों पहले सलमान ने ट्वीट कर बताया था कि जल्द ही ई साइकिल आने वाला है. मीडिया से बात करते हुए सलमान ने कहा- जब लोगों को लंबी यात्रा करनी होती है तो वो साइकिल से ट्रैवल करने की सोचते भी नहीं हैं. लेकिन आसान पैडल और रिचार्जेबल मोटर सपोर्ट होने के कारण ये ई साइकिल शहर और गांव दोनों जगहों पर चलाने में आसान है.

ये ARAI सर्टिफाइड साइकिल्स की मैक्सिमम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी और इसे चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी.

Advertisement

BeingInTouch ऐप किया था लॉन्च

सलमान ने पिछले साल दिसबंर में बर्थडे के मौके पर फैन्स के लिए एक नया ऐप BeingInTouch जारी किया था. ऐप के जरिए फैन्स सलमान से कनेक्ट रह सकते हैं. गूगल प्ले स्टोर से इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप में सलमान से जुड़ी विभिन्न जानकारी और अपडेट्स मौजूद रहती हैं.

इसके पहले इस संस्था ने क्लोदिंग, ज्वेलरी, एक्सेसरीज आदि 'बीइंग ह्यूमन' के नाम से लॉन्च किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement