सलमान खान अब नहीं रहेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट में

चर्चा है कि सलमान खान जल्द ही अपना घर गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने वाले हैं. लेकिन आखिर इसकी वजह क्या है...

Advertisement
खान फैमिली खान फैमिली

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

गैलेक्सी अपार्टमेंट को सलमान खान और उनके फैमिली की वजह से ही जाना जाता है. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि सलमान अपनी फैमिली के साथ लिंकिंग रोड के लिटिल स्टार बिल्डिंग में शिफ्ट होने जा रहे हैं.

एक अखबार की रिपोर्ट की माने तो सलमान ने लिटिल स्टार अपनी फैमिली के लिए खरीदा है. फिलहाल घर में काम चल रहा है और जैसे ही यह काम पूरा होगा खान फैमिली उसमें शिफ्ट हो जाएगी. हालांकि गैलेक्सी अपार्टमेंट खान परिवार को बहुत प्रिय है और नया घर लेने का फैसला इन्होंने क्यों किया है ये तो कोई नहीं जानता.

Advertisement

की बात करें तो सलमान फिलहाल कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग में व्यस्त हैं. 'ट्यूबलाइट' 1962 के सिनो-इंडो वॉर पर बनी एक फिल्म है. इसके बाद 2012 की फिल्म 'एक था टाइगर' के सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' में भी नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »