बज गया सलमान का 'रेडियो', फिल्म 'ट्यूबलाइट' का पहला गाना हुआ रिलीज

बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट इन दिनों कई वजहों से चर्चा में है और इस फिल्म का पहला गाना 'रेडियो' आज रिलीज हो गया है...

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2017,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का गाना द रेडियो सॉन्ग रिलीज हो गया है. भारत से पहले इस गाने को आज सुबह दुबई में रिलीज किया गया था. कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' ईद पर रिलीज होगी.

रेडियो सॉन्ग का म्यूजिक प्रीतम में दिया है और इसे अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है. इस गाने को आवाज कमाल खान और अमित मिश्रा ने दी है. गाने काफी मजेदार है जिसे सुनकर आपके पैर अपने आप थि‍रकने को मजबूर हो जाएंगे और आप भी गा उठेंगे 'सजन रेडियो'.

Advertisement

फिल्म के गाने को सलमान खान ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि अब बस रेडियो सॉन्ग बजेगा.

इस गाने को आज सुबह सबसे पहले दुबई में रिलीज किया गया और इस मौके की फोटोज फिल्म और सलमान के ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गईं.

इस बीच एक और खबर आई कि 'ट्यूबलाइट' बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है, जिसके पास ट्विटर पर अपना खुद का इमोजी है.


सबसे पहले फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने इसकी जानकारी दी. उसके बाद सलमान ने ट्वीट कर कहा, 'ट्विटर को फुल लाइट कर देगा अब ये ट्यूबलाइट इमोजी.'


गौरतलब है कि ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज होने वाली 'ट्यूबलाइट' को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है. यह कबीर के साथ सलमान की तीसरी फिल्म है. इससे पहले जोड़ी ने 'एक था टाइगर' (2012) और 'बजरंगी भाईजान' (2015) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement