फिल्म अभिनेता सलमान खान एक बार फिर मुंबई में ऑटोरिक्शा में बैठे नजर आए. दरअसल सलमान खान मुम्बई के बांद्रा स्थित मेहबूब स्टूडियो में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन में व्यस्त थे और इंटरव्यू के बाद सलमान फिल्ममेकर रमेश तौरानी के साथ पैदल चलते हुए मेहबूब स्टूडियो से अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की ओर जा रहे थे.
उसी वक्त की फैन एक मां बेटी की जोड़ी ने सलमान को देखा. ने उन्हें ग्रीट भी किया और इसी दौरान सड़क पर भीड़ लग गई. आनन-फानन में सलमान खान ने पास ही खड़े एक रिक्शा चालक को बुलाया और गैलेक्सी अपार्टमेंट चलने को कहा. इसके बाद सलमान खान
रमेश तौरानी के साथ रिक्शा में बैठ कर अपने घर चले गए.
ईद पर सलमान की फिल्म आने वाली है. आजकल सलमान इस फिल्म की प्रमोशन में बिजी हैं. बता दें कि 25 मई को का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है. यह कबीर के साथ की तीसरी फिल्म है. इससे पहले जोड़ी ने 'एक था टाइगर' (2012) और 'बजरंगी भाईजान' (2015) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.
दीपिका शर्मा / शिवांगी ठाकुर