दिल्ली में भी टैक्स फ्री हुई सचिन पर बनी बायोपिक

'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' दिल्ली में भी टैक्स फ्री कर दी गई है. यह एक डाक्यूमेंट्री फिल्म है.

Advertisement
फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स'

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2017,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर बनी बायोपिक 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' दिल्ली में भी टैक्स फ्री कर दी गई है. इससे पहले महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल और छत्तीसगढ़ में फिल्म पहले ही टैक्स फ्री की जा चुकी है.

फिल्म को भारत में 2400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और विदेशों में इसे 400 स्क्रीन्स मिली हैं. में मास्टर ब्लास्टर के बचपन से लेकर उनके मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में किए गए इंटरनेश्नल क्रिकेट से रिटायरमेंट तक की पूरी कहानी को बखूबी दर्शाया गया है. इस फिल्म में कोई भी एक्टर मुख्य भूमिका नहीं निभा रहा. यह एक डाक्यूमेंट्री फिल्म है.

Advertisement

26 मई को रिलीज हुई सचिन की फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. 6 दिनों में फिल्म ने 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' ने रिलीज के पहले दिन ही 8.40 करोड़ का बिजनेस किया था.

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक थी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, धोनी की भूमिका में नजर आए थे. लेकिन 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' एक डॉक्यूमेंट्री है और इसमें कोई मेन हीरो नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »