सलमान को 'छिछोरा' कहने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने मामले पर दी सफाई

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सलमान खान को 'छिछोरा' कहा था. इस मामने पर अब सबा ने अपनी सफाई पेश की है.

Advertisement
सबा कमर और सलमान खान सबा कमर और सलमान खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेम सबा कमर, सलमान खान को 'छिछोरा' कहने की वजह से चर्चा में आ गईं थीं. उसके बाद मीडिया में उनकी बहुत किरकिरी हुई थी. इस विवाद पर अब सबा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से बेहद प्यार है और शो के दौरान मैंने जो कुछ भी कहा वो फन मूड में कहा था. यह एक फन शो है.

Advertisement


दरअसल पाकिस्तानी शो 'गुड मॉर्निंग जिंदगी' में सबा ने बॉलीवुड एक्टर्स पर तरह-तरह के कमेंट्स किए थे. दरअसल शो के दौरान सबा को शो की होस्ट ने बॉलीवुड के कई एक्टर्स की फोटो दिखाकर उनके ऑफर ठुकराने और उसका कारण बताने को कहा. रितिक रोशन के बारे में उन्होंने कहा था कि वह उनके टाइप के नहीं हैं और दो बच्चों के बाप हैं. इमरान हाशमी की फोटो को देखकर कहा था कि उन्हें मुंह का कैंसर नहीं करवाना.


इसके बाद जब एंकर ने उन्हें बॉलीवुड के दबंग खान सलमान की फोटो दिखाई तो उन्हें कहा कि सल्लू भाई से बहुत डर लगता है, नहीं बाबा वो तो छिछोरे हैं न तो उनका अपना कोई स्टाइल है और न ही उसे डांस करना नहीं आता. रितेश देशमुख को तो सबा ने बी ग्रेड का हीरो करार दिया. सबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ.

Advertisement


बता दें कि एक्टर इरफान खान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं. फिल्म की शूटिंग दिल्ली में होगी और यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को साकेत चौधरी डायरेक्टर कर रहे हैं जो कि इससे पहले फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'शादी के साइड इफेक्ट्स' जैसी फिल्में बना चुके हैं. इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजान और भूषण कुमार.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement