ऋषि कपूर ने PM मोदी-स्मृत‍ि ईरानी से की गुजारिश, इन मुद्दों पर करें काम

एक्टर ऋषि कपूर ने बीजेपी सरकार की वापसी पर बधाई देते हुए नई सरकार से नागरिकों के लिए रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देने की गुजार‍िश की है.

Advertisement
ऋषि कपूर ऋषि कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2019,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

एक्टर ऋषि कपूर ने बीजेपी सरकार की वापसी पर बधाई देते हुए नई सरकार से नागरिकों के लिए रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देने की गुजार‍िश की है. ऋषि कपूर इन द‍िनों न्यूयार्क में अपना इलाज करा रहे हैं. ऋषि ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों- स्मृति ईरानी और अरुण जेटली से कई ट्वीट्स में अपनी चिंताएं जाहिर की.

Advertisement

ऋषि ने लिखा, "दोबारा निर्वाचित हुई बीजेपी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मेरी विनम्र इच्छा, कामना और आग्रह है कि. कृपया भारत में निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य तथा पेंशन के लिए काम करें. यह मुश्किल है, लेकिन अगर आप आज शुरू करते हैं, तो हम इसे एक दिन जरूर हासिल कर लेंगे."

एक दूसरे ट्वीट में ऋषि कपूर ने कहा, "शिक्षा स्नातक युवा को अच्छे रोजगार दे सकती है और बीमार को पूरा जीवन दे सकती है. एक सच्चा लोकतंत्र-एक अवसर." ऋषि ने यह भी कहा, "अगर मैंने ज्यादा बोल दिया को कृपया मुझे माफ कीजिए, लेकिन एक नागरिक के तौर पर मुझे लगता है कि यह बात सामने लाना मेरा कर्तव्य है."

बता दें कि ऋषि कपूर लंबे वक्त से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रह रहे हैं. ऋषि कपूर से मिलने के लिए बॉलीवुड के कई सेलेब्स और ब‍िजनेसमैन मुकेश अंबानी, नीता अंबानी भी जा चुके हैं. हालांकि  ऋषि कपूर कब मुंबई वापस आ रहे हैं इस बारे में ताजा जानकारी नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »