जब संसद में हुआ सामना तो रेखा ने ऐसा क्या कहा कि जया चौंक गईं

जया बच्चन और रेखा जब-जब साथ आती हैं, तब-तब न्यूज बनती है. हाल ही में संसद में जब दोनों मिले तो रेखा ने जया बच्चन को कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे वो चौंक गईं.

Advertisement
जया बच्चन और रेखा जया बच्चन और रेखा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST

जया बच्चन और रेखा जब-जब साथ आती हैं, तब-तब न्यूज बनती है. कभी दोनों को एक-दूसरे से हंसते हुए बात करते हुए देखा जाता है, तो कभी दोनों एक-दूसरे को इग्नोर भी कर देती हैं.

शनिवार को एक बार फिर मौका आया जब जया बच्चन और रेखा साथ-साथ आए.

मौका था उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट डालने का. उस दिन लोक सभा और राज्य सभा के सदस्य संसद भवन में वोट देने के लिए आए थे.

Advertisement

दोनों की मुलाकात तब हुई जब रेखा और राजीव शुक्ला कुछ विधायकों के साथ अरुण जेटली के ऑफिस के पास लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे. उसी लिफ्ट से रेखा नीचे आ रही थीं. जब लिफ्ट खुली, तो दोनों ने एक-दूसरे को अपने सामने पाया. इसके बाद रेखा ने जया को गले लगाया.

Indianexpress की खबर के मुताबिक, रेखा ने उस समय जया बच्चन के कान में कुछ ऐसा बोला, जिससे जया बच्चन एकदम चौंक गईं.

राज्य सभा में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और रेखा की कम उपस्थिति की आलोचना होती है. लेकिन उप राष्ट्रपति के चुनाव को उन्होंने मिस नहीं किया. आपतो बता दें कि सचिन और रेखा दोनों साल 2012 से राज्य सभा के सदस्य हैं. सचिन की अटेंडेंस 7% है तो वहीं रेखा की अटेंडेंस 5% ही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement