'भारत तेरे टुकड़े होंगे' नारा लगाने वालों को रवीना टंडन ने दिया जवाब

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने ट्वीट कर देश विरोधी नारे लगाने वालों को करारा जवाब दिया है.

Advertisement
रवीना टंडन रवीना टंडन

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने देश विरोधी नारे लगाने वालों को देश की जनता को एकजुट बनाने के लिए शुक्रिया कहा है.


रवीना ने आज ट्वीट कर लिखा 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' जैसे नारों से हमारा देश और ज्यादा एकजुट होता है. उन्होंने कहा कि आम आदमी को एकजुट करने के लिए मैं संप्रदायवादियों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी. रवीना के इस ट्वीट को बीजेपी नेता ‌गिरिराज सिंह ने रीट्वीट भी किया है.

Advertisement

दरअसल पिछले साल 9 फरवरी को जेएनयू में उमर खालिद ने अपने कुछ वामपंथी साथियों के साथ मिलकर 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' जैसे देशविरोधी नारे लगाए थे.

इस साल 21 फरवरी को को दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज के सेमिनार में बुलाया गया था. उमर खालिद को बुलाए जाने के विरोध में छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement