रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो Mohawak हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं. दीपिका पादुकोण ने इस तस्वीर पर जो कमेंट किया है, उसे देखकर तो लगता है कि उन्हें यह तस्वीर पसंद नहीं आई.
दीपिका ने इस तस्वीर पर लिखा है- nooooooooo.
प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर पर कमेंट किया है- हां, आपके पास Mohawak था.
रणवीर की तस्वीर पर कई और सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं. रैपर बादशाह ने लिखा- ये लौंडा जहां दिखे, पकड़ के जेल में डाल दो. इस पर रणवीर ने रिप्लाई किया- हाहाहाहाहा.
आयुष्मान खुराना ने लिखा- विश्वआत्मा में गुलशन ग्रोवर का भी यही हेयरस्टाइल था.
रणवीर अपने ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं और अक्सर फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं. फिल्मों की बात करें तो उन्होंने जोया अख्तर की 'गली बॉय' की शूटिंग खत्म कर ली है. फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट हैं.
खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका इस साल 10 नवंबर को इटली में शादी कर सकते हैं.
स्वाति पांडे