रणबीर ने कहा- सुपरहीरो जैसे नहीं, कम क्षमता वाले किरदार करना पसंद

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने अपने फिल्मी करियर और किरदारों को लेकर अपनी पसंद के बारे में बातें की.

Advertisement
रणबीर कपूर रणबीर कपूर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2018,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

रणबीर कपूर ने अपने अब तक के करियर में कई तरह के रोल प्ले किये हैं. रणबीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म संजू के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर और किरदारों को लेकर अपनी पसंद के बारे में बातें की.

इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में रणबीर ने एक्टर्स द्वारा अति संवेदनशील किरदारों को निभाने को लेकर बताया कि ''मैं कम क्षमता वाले किरदार करना ज्यादा पसंद करता हूं. मुझे सुपरहीरो जैसे या बेहद सख्त किरदार करना पसंद नहीं है. प्राकृतिक रूप से मुझसे ऐसे किरदार नहीं निभाए जाते.''

Advertisement

संजय ने कहा कि ''बर्फी और रॉकस्टार जैसी फिल्मों में काम करने में मुझे मजा आया. फिल्म बेशर्म में मेरा किरदार थोड़ा कठिन था. एक एक्टर के तौर पर यह किरदार निभाने के लिए मेरे पास पर्याप्त आत्मविश्वास नहीं था.''

जब रणबीर से कलाकारों द्वारा अपने डिप्रेशन की बात पब्लिकली डिस्क्लोज करने को लेकर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि ''मैं अपनी संवेदनशीलता तभी लोगों के सामने व्यक्त करना चाहूंगा जब उससे लोगों को कोई खास फायदा होगा, वरना मैं उसे सिर्फ अपने तक सीमित रखूंगा. मेरे हिसाब से संवेदनशीलता काफी नीजि होती है और ये सभी के लिए नहीं होती है.''

फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी कुछ ऐसे कलाकार हैं जो अपनी संवेदनशीलता का जिक्र पब्लिक के सामने करते हैं. इसमें रणबीर की एक्स गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण का नाम उल्लेखनीय है.

Advertisement

फिल्म संजू की बात करें तो फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित है. फिल्म में रणबीर, संजय दत्त का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे. फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »