एक ब्रेकअप की कीमत भला 21 करोड़ रुपए भी हो सकती है! जी हां, आपको जानकार ताज्जुब होगा कि एक्ट्रेस कटरीना कैफ से अलग होने की कीमत बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को 21 करोड़ रुपए बैठी.
कई सालों तक चली इन दोनों की प्रेम कहानी बड़े अजीब तरीके से कुछ दिन पहले खत्म हो गई. फैन्स को हैरानी इसलिए हुई क्यूंकि की छत पर इंटिमेट किस करते हुए देखे गए थे.
कटरीना-रणबीर के रास्ते अलग-अलग
ब्रेकअप से बचने के लिए दोनों ने काफी कोशिशें भी कीं, लेकिन इनकी किस्मत में शायद एक दूजे का इतना ही साथ लिखा था. खैर जो
भी हो, दोनों ने अपने अपने रास्ते जाने का फैसला ले लिया. शायद इसीलिए हर पब्लिक इवेंट के दौरान दोनों काफी शांत दिखे.
रणबीर को पड़ा ब्रेकअप महंगा
रणबीर कपूर को इस ब्रेकअप की एक भारी कीमत चुकानी पड़ी. यह बात तो सभी जानते हैं कि एक ही फ्लैट में लिव-इन
रिलेशन में साथ रहते थे. को वो फ्लैट छोड़कर जाना पड़ा. सिल्वर सैंड्स के जिस पेंटहाउस का किराया दोनों
करीब 15 लाख रुपए देते थे, उसकी सिक्योरिटी रणबीर ने जमा की थी, जो कि 21 करोड़ रुपए थी. दोनों बड़े प्यार से अपने इस
आशियाने में करीब एक साल तक रहे. अपनी फॉरेन ट्रिप से तरह-तरह की चीजें लाकर उन्होंने अपना यह पेंटहाउस सजाया था. लेकिन
आखिर में सब बेकार गया.
पार्टी में कटरीना को नहीं मिला न्योता
ब्रेकअप के बाद जनवरी के दूसरे हफ्ते में हिल रोड स्थित विल्सन अपार्टमेंट्स में अपने नए घर में शिफ्ट हो गए. बीते वीकेंड
उन्होंने अपने नए घर में एक पार्टी भी दी, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन को इसका न्योता नहीं भेजा
गया.
दीपिका शर्मा