राम गोपाल वर्मा के बाद अब महिलाओं पर राखी सावंत ने की टिप्पणी

राम गोपाल वर्मा के बाद अब राखी सावंत ने की महिलाओं पर टिप्पणी की है. राखी ने कहा है कि महिलाओं को पुरूषों को खुश करने के लिए कोचिंग क्लास लेने की जरुरत हैं.

Advertisement
राखी सावंत राखी सावंत

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा के महिला दिवस पर एक्ट्रेस सनी लियोनी पर अपमानजनक ट्वीट करने के बाद, अब एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी महिलाओं पर कमेंट किया है.

राखी सावंत का मानना है कि हर महिला को अपनी रसोई की सारी जिम्मेदारियों को छोड़ देना चाहिए और अपने पतियों को खुश कैसे रखना हैं यह सीखना चाहिए.

मीडिया से बातचीत के दौरान राखी ने कहा, 'जो भी राम गोपाल वर्मा ने कहा वो सब सही हैं. मैं उनके साथ हूं, उन्होंने सनी लियोनी की तारीफ ही की हैं. महिलाओं को रसोई की अपनी जिम्मेदारियों को छोड़कर अपने पतियों को खुश कैसे रखा जाए इसकी कोचिंग क्लास लेनी चाहिए.'

Advertisement


बॉलीवुड में आइटम गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत ने फिल्मकार राम गोपाल वर्मा के अपमानजनक ट्वीट के लिए उनकी सराहना की और कहा कि एक महिला अपने बच्चों को बड़ा करने के लिए अपनी पूरी जिंदगी उन्हीं के साथ बिताती हैं और उनके पति किसी सुंदर महिला को देखते ही अपने 20 से 30 साल के पुराने रिश्ते को पल भर में भूल जाते हैं.

बीते गुरुवार को, ट्विटर पर राम गोपाल वर्मा ने सनी लियोन पर किए अपमानजनक ट्वीट से उन लोगों से माफी मांगी जो वास्तव में उनके किए गए ट्वीट से नाराज हो गए थे.

फिल्म 'सत्या' के निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह कहते हुए लिखा, 'मैं बस अपनी भावनाओं को आप सबके साथ शेयर कर रहा था, लेकिन महिला दिवस के मौके पर मेरे असंवेदनशील ट्वीट्स के कारण जो लोग नाराज हुए हैं मैं उन सभी लोगो से माफी मांगना चाहता हूं. मेरी माफी केवल उन लोगों के लिए है जिन्हें सच में इस बात का बुरा लगा हैं, न कि उन लोगों के लिए जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लेने की धमकी दी थी.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »