राखी सावंत के खिलाफ दूसरी बार गैर जमानती वारंट हुआ जारी

राखी सावंत के खिलाफ लुधियाना कोर्ट ने एक बार फिर गैर-जमानती वारंट जारी किया है. राखी पर ऋषि वाल्मिकी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है.

Advertisement
राखी सावंत राखी सावंत

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2017,
  • अपडेटेड 9:26 PM IST

राखी सावंत के खिलाफ लुधियाना कोर्ट ने एक बार फिर गैर-जमानती वारंट जारी किया है. राखी पर ऋषि वाल्मिकी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है.

राखी पर वाल्मिकी समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए दूसरी बार अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. इसके पहले 9 मार्च को कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण लुधियाना कोर्ट ने ही राखी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था.

Advertisement


राखी सावंत ने पिछले वर्ष एक निजी टीवी चैनल पर कार्यक्रम के दौरान सिंगर मीका सिंह और महर्षि वाल्मिकी की तुलना कर दी थी. इससे वाल्मिकी समुदाय के लोग राखी का विरोध करने लगे थे.


अप्रैल में राखी ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान कहा था- मेरे करियर को खराब करने के लिए लोग जबरदस्ती मेरा नाम बुरी चीजों में घसीट रहे हैं. मैंने कुछ भी ऐसा नहीं कहा था जिससे किसी की भावनाएं आहत हो. उसके बावजूद मैंने एक वीडियो में माफी मांगा था और उसे ऑनलाइन अपलोड भी किया था. मैं झांसी की रानी की तरह निडर हूं और मैं उन सभी लोगों के खिलाफ लडूंगी जो मुझे विवाद में घसीट रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement