आलिया, राजकुमार बनें पेटा हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलीब्रिटीज 2017

आलिया और राजकुमार को  2017 को पेटा हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलीब्रिटीज का खिताब दिया गया.

Advertisement
आलिया, राजकुमार राव आलिया, राजकुमार राव

पूजा बजाज

  • नई दिल्‍ली,
  • 25 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले आलिया और राजकुमार को  2017 को पेटा हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलीब्रिटीज का खिताब दिया गया है. इस रेस में अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर, सनी लियोनी, आर माधवन, विद्युत जामवाल, कंगना रनौत औऱ श्रीदेवी भी शामिल थे. इस बार चुनाव करना  आसान नहीं था.

पेटा के सहयोगी निदेशक सचिन बंगेरा ने कहा, 'आलिया भट्ट और राजकुमार राव फिट, हॉट हैं. अपने फैंस के लिए वो एक बेहतरीन उदाहरण सेट कर रहे हैं. साथ ही उन लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं जो इस पर्यावरण बदलाव से खुद को कम प्रभावित होने देना चाहते हैं.' उन्होंने कहा कि दोनों ही विजेताओं ने ये साबित किया है कि वह वेज फूड को लेकर कितने पैशनेट हैं

Advertisement

इस खिताब को आलिया ने कहा, 'मैं शाकाहारी खाना ही पंसद करती हूं, स्वस्थ जिंदगी का ये सही तरीका है.' एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार के साथी कलाकार रहे आयुष्यमान खुर्राना ने कहा, ' राजकुमार में कोई बुरी आदत नहीं है. वह शराब नहीं पीते हैं न तो सिगरेट.  वो मांसाहारी खाना भी नहीं खाते.'

अवॉर्ड पाने की खुशी को न्‍यूटन स्‍टार ने सोशल मी‍डिया पर शेयर करते लिखा, 'ये खिताब मेरे लिए बहुत स्‍पेशल है.'

गौरतलब है कि राजकुमार राव ऐश्वर्या राय के साथ 'फन्ने खां' की तैयारियों में लगे हैं और आलिया भट्ट अगले साल मार्च में 'राजी' में पर्दे पर नजर आएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement