कैसा है रेस-3 में सलमान का लिखा गाना? यहां देखें 'सेल्फिश'

हीरिए के बाद अब रेस 3 का दूसरा गाना 'सेल्फिश' भी रिलीज कर दिया गया है.

Advertisement
रेस 3 का नया गाना सेल्फिश रेस 3 का नया गाना सेल्फिश

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2018,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

रेस-3 के गाने हीरिए के बाद अब इसका दूसरा गाना 'सेल्फिश' भी रिलीज कर दिया गया है. हाल ही में इसका टीजर वीडियो रिलीज किया गया था, जिसके बाद आज फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया है.

ये एक रोमांटिक सॉन्ग है जो कुछ समय के लिए सेल्फिश हो कर इंसान को खुद के बारे में सोचने और खुद से प्यार करने को कहता है. गाने के बोल खुद सलमान खान ने ही लिखे हैं. गाने के वीडियो में सलमान के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और बॉबी देओल भी हैं.

Advertisement

फिल्म किक के बाद इस गाने में सलमान और जैकलीन की केमेस्ट्री एक बार फिर कारगर नजर आ रही है. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी रेस-3 में सलमान, जैकलीन और बॉबी के अलावा डेजी शाह और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक परिवार के बारे में है जो एक दूसरे की ही जान के दुश्मन बन बैठते हैं.

फिल्म के इस गाने को मशहूर सिंगर आतिफ असलम ने गाया है. गाने का म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है. फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

यहां देखें फिल्म का नया गाना सेलफिश

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »