प्रिंस हैरी की रॉयल वेडिंग में जाएंगी प्रियंका, मार्कल का न्योता

ब्रिटि‍श रॉयल फैमिली में अगले महीने प्रिंस हैरी की शादी आयोजित होगी. प्रिंस मेगन मार्कल से 19 मई को शादी करेंगे. इस शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा भी शिरकत करेंगी. उन्होंने खुद इसकी पुष्ट‍ि की है.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

ब्रिटि‍श रॉयल फैमिली में अगले महीने प्रिंस हैरी की शादी आयोजित होगी. प्रिंस मेगन मार्कल से 19 मई को शादी करेंगे. इस शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा भी शिरकत करेंगी. उन्होंने खुद इसकी पुष्ट‍ि की है.

प्रियंका मेगन मार्कल की करीबी है. मेगन ने खुद उन्हें शादी में शामिल होने का न्योता भेजा है. ये शादी लंदन में होगी.

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका को मेहमानों की लिस्ट में प्रमुखता से शामिल किया गया है.एक ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक, प्रियंका मेगन की शादी के लिए काफी उत्साहित हैं. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस खास दिन के लिए अपनी ड्रेस का सिलेक्शन कर लिया है? तो उन्होंने कहा कि अभी वह इसी काम में लगी हैं.

 

Advertisement

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया था कि क्या वे इस समारोह में शामिल होंगी? उन्होंने जवाब दिया कि जब वे उन्हें वहां देखेंगे तो खुद ब खुद जान जाएंगे.   बता दें कि अमेरिकी शो और हॉलीवुड फिल्म करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका की ख्याति बढ़ी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »