प्रियंका-निक के प्यार को कहा फरेब, मैगजीन पर भड़के परिवारवाले

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते पर जब एक इंटरनेशनल मैगजीन ने सवाल उठाए तो जो जोनस और सोफी टर्नर ने कड़े लहजे में मैगजीन के लेख की आलोचना की.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST

एक विश्वस्तरीय मैगजीन ने और के रिश्ते पर लेख लिखा. जिसमें प्रियंका को ‘global scam artist’ बताया गया. लेख में बताया गया कि निक ने अपनी इच्छा के विरुद्ध ये शादी की है. एक्टर सोनम कपूर आहूजा और अर्जुन कपूर ने इस लेख की कड़ी निंदा की है. इतना ही नहीं निक के भाई जो जोनस ने भी इसे वाहियात बताया है.

Advertisement

के बड़े भाई जो जोनस ने ट्विटर पर लिखा, "यह बहुत वाहियात है. द कट को शर्म आनी चाहिए कि किसी ने ऐसे घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया. जो निक और प्रियंका के बीच है उसे खूबसूरत प्यार कहते हैं. शुक्रिया.

इतना ही नहीं सोफी टर्नर ने भी द कट के द्वारा लिखे गए इस आर्टिकल की निंदा की और ट्विटर पर लिखा, "यह बहुत ज्यादा गलत है और बहुत घटिया हरकत है. मैं बहुत निराश हूं कि द कट ने किसी को ऐसी घटिया बातें लिखने का प्लेटफॉर्म दिया.

बता दें कि जो आर्टिकल मैगजीन में छापा गया, उसका टाइटल था- 'क्‍या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्‍यार सच्चा है?' इस आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा से की शादी को एक 'धोखा' बताया गया. 1000 शब्दों से ज्यादा के आर्टिकल में प्रियंका और निक के रिलेशन को झूठा बताया. उन्होंने निक को सलाह देते हुए कहा- निक अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो जल्द से जल्द बच निकलिए.

Advertisement

इस आर्टिकल को मारिया स्मिथ नाम की एक पत्रकार ने लिखा. अब आर्टिकल को लेकर उनकी आलोचना की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement