'मरक्यूरी' का टीजर रिलीज, खतरनाक लुक में नजर आएंगे प्रभु देवा

अप्रैल में प्रभु देवा की अगली फिल्म आने जा रही है. इसका नाम है मरक्यूरी. इसमें उनका खतरनाक लुक देखने को मिलेगा. बुधवार को इसका टीजर लॉन्च किया गया.

Advertisement
मरक्यूरी में प्रभु देवा मरक्यूरी में प्रभु देवा

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST

प्रभु देवा डांसर के बाद अब हिन्दी फिल्मों में भी एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. अप्रैल में प्रभु देवा की अगली फिल्म आने जा रही है. इसका नाम है मरक्यूरी. इसमें उनका खतरनाक लुक देखने को मिलेगा. बुधवार को इसका टीजर लॉन्च किया गया.

प्रभु देवा के साथ डांस करने में डर लग रहा था: वरुण धवन

Advertisement

टीजर में प्रभु देवा बेहद डरावने अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म का साउंड स्कोर भी इस सीन को परफेक्ट बना रहा है. इसके निर्देशक कार्तिक सब्बाराज हैं, जो अवॉर्ड विनिंग फिल्म जिगरथंडा के लिए जाने जाते हैं.

प्रभु देवा की ये फिल्म साइलेंट थ्रिलर बताई जा रही है. वे पहले एक्शन जैक्सन, सिंग इज ब्लिंग जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं. उनके बारे में यह भी चर्चा है कि वे दबंग 3 के निर्देशक होंगे.

प्रभुदेवा के इशारों पर जमकर नाचे अमिताभ, बोले- 75 की उम्र में नाचना मुश्किल

बता दें कि पिछले दिनों अभिनेता-फिल्म निर्माता प्रभुदेवा ने एक गीत के लिए अमिताभ बच्चन को कोरियोग्राफ किया था. खुद अमिताभ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा, 75 साल की उम्र में डांस करना उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा. हालांकि फिलहाल उन्होंने इससे जुड़ी किसी और जानकारी का खुलासा नहीं किया है.

Advertisement

देखें मरक्यूरी का टीजर-

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement