पूनम पांडे की एडल्ट फिल्म 'द वीकेंड' का ट्रेलर रिलीज

पूनम पांडे भारत की पहली मोबाइल ओनली एडल्ट फिल्म 'द वीकेंड' लेकर आई हैं.

Advertisement
पूनम पांडे पूनम पांडे

IANS

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

पूनम पांडे का नाम जहन में आते ही लोगों की उत्सुकता बढ़ जाती है और सभी उनसे जुड़ी खबर, ट्वीट या सोशल मीडिया पोस्ट के लिए उत्साहित हो जाते हैं. ऐसे ही उत्साहित और अपनी अदाओं के कायल फैंस के लिए पूनम भारत की पहली मोबाइल ओनली एडल्ट फिल्म 'द वीकेंड' लेकर आई हैं.

द वर्ल्ड नेटवर्क्‍स कंपनी के बैनर तले सुरेश नाकुम द्वारा निर्मित का ट्रेलर शुक्रवार को नई दिल्ली में रिलीज किया गया. ट्रेलर रिलीज के मौके पर पूनम से जब एक खास किरदार निभाने के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा, 'मुझे राधिका आप्टे का काम पसंद है. उनका काम रियल लगता है.'

Advertisement

फिल्म का ट्रेलर रिलीज से पहले ही लीक हो गया और रातों-रात इसे खासी लोकप्रियता हासिल हुई. लेकिन लीक के बावजूद पूनम ने दिल्ली में इसे जारी किया.

अपनी फिल्म 'द वीकेंड' के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह एक है, जो दिल्ली के एक बिंदास जोड़े के इर्द-गिर्द बुनी गई है. इस जोड़े की भूमिका मैंने और अमित ने निभाई है, जो अपने बिंदास अंदाज के चलते सीरियस टाइप की परिस्थितियों में आ जाते हैं.

फिल्म के बारे में आगे ज्यादा खुलासा न करते हुए उन्होंने कहा, 'आगे क्या होगा, यह आप 24 सितंबर को इस फिल्म के माध्यम से जान सकेंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »